Instagram Plus
Instagram Plus: मुंबई: इंस्टाग्राम जल्द ही एक नया अपडेट लेकर आने की तैयारी में है. इंस्टाग्राम नया पेड सब्सक्रिप्शन फीचर टेस्ट कर रहा है. इसका नया नाम इंस्टाग्राम प्लस हो सकता है. नए फीचर में स्टोरीज को बेहतर बनाने और यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल देने का ऑप्शन होगा.
रिपोर्ट्स है कि नए अपडेट में स्टोरी की डूरेशन को लम्बा करने, रीवॉच डेटा देखने और ऑडियंस को मैनेज करने जैसे कई नए टूल मिल सकते हैं. यूजर्स इस बात से अंदाजा लगा सकते है कि, Meta प्लेटफॉर्म पेड सर्विसेज को तेजी से बढ़ाना चाहता है.
क्या है इंस्टाग्राम प्लस और कितनी होगी कीमत
मिली जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम प्लस फिलहाल टेस्टिंग फेज में है, जिसे कुछ देशों में लिमिटेड यूजर्स के साथ ट्रायल किया जा सकता है. एक सोशल मीडिया कंसल्टेंट के अनुसार, यह फीचर फिलीपींस में करीब 65 फिलीपीन पेसो यानी लगभग 100 रुपये महीने की कीमत पर टेस्ट हो रहा है. इसमें यूजर्स को एक महीने का फ्री ट्रायल भी मिल सकता है, जिसके बाद यह ऑटोमैटिक रिन्यू होगा. सम्भावना है कि इसके फीचर्स Snapchat plus जैसा हो सकता है. हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर इसकी पुष्टि नहीं की है.
मिलेंगे ये पावरफुल फीचर्स
इंस्टाग्राम प्लस में कई नए फीचर मिलने वाले है. इनका फोकस भी स्टोरी फीचर को बेहरत बनाने की ओर है. बताया जा रहा है कि, इसमें यूजर्स प्राइवेसी तय कर सकेंगे और आपकी स्टोरी कौन देख सकता यह भी ऑप्शन मिलेगा. ये कुछ हदतक क्लोज फ्रेंड वाले विकल्प के जैसे काम कर सकता है. वहीं स्टोरी प्रीव्यू का भी विकल्प मौजूद होगा. इंस्टाग्राम प्लस की सबसे जबरदस्त फीचर ये हो सकती है कि यूजर्स बिना दिखे किसी की स्टोरी देख सकेंगे. इसके अलावा स्पॉटलाइट, सुपरलाइक और सुपर हार्ट जैसे फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं.
24 घंटे और नए एआई अपडेट की तैयारी
खबरे ऐसी भी आ रही है कि, इंस्टाग्राम प्लस यूजर्स के लिए 24 घंटे से ज्यादा रहने का ऑप्शन दे सकता है, इस फीचर से क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को फायदा मिलेगा. इसके अलावा इंस्टाग्राम ने हाल ही में बताया कि 8 मई से एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड चैट सपोर्ट बंद किया जाएगा, जिसके कारण यूजर्स को अपने पुराने मैसेज और मीडिया डाउनलोड करने होंगे. इसके साथ की नए AI फीचर्स मिलने वाल है. अब आगे देखना दिलचस्प होगा कि इंस्टाग्राम किन नए बदलावों के साथ अपडेट होगा.
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


