Women's Asia Cup Rising Stars 2026
नई दिल्ली। Women’s Asia Cup Rising Stars 2026 के सेमीफाइनल में India A women’s cricket team ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Sri Lanka A women’s cricket team को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। कप्तान राधा यादव ने गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन खेल दिखाते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
Women’s Asia Cup Rising Stars 2026 : श्रीलंका ए 118 रन पर सिमटी
बैंकॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम की शुरुआत ठीक रही और पहले विकेट के लिए 36 रन जोड़े गए, लेकिन इसके बाद मध्यक्रम लड़खड़ा गया।
संजना काविंदी ने 35 रन की पारी खेली, जबकि शशिनी गिम्हानी ने 22 रन बनाए। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से श्रीलंका ए की टीम 19.4 ओवर में 118 रन पर ऑलआउट हो गई।
भारत ए की ओर से कप्तान राधा यादव ने 3.4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट झटके। प्रेमा रावत ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
Women’s Asia Cup Rising Stars 2026 : वृंदा और अनुष्का की अहम साझेदारी
119 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट जल्दी गिर गया। इसके बाद अनुष्का शर्मा और वृंदा दिनेश ने पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 48 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। अनुष्का ने 18 गेंदों में 27 रन बनाए, जबकि वृंदा ने सिर्फ 20 गेंदों में 42 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया।
Women’s Asia Cup Rising Stars 2026 : राधा यादव का हरफनमौला प्रदर्शन
गेंद से चार विकेट लेने के बाद राधा यादव ने बल्ले से भी कमाल दिखाया। उन्होंने 18 गेंदों में 7 चौकों की मदद से नाबाद 31 रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर लौटीं। उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
अब फाइनल मुकाबला 22 फरवरी को खेला जाएगा। भारत ए की भिड़ंत बांग्लादेश ए और पाकिस्तान ए के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगी। भारतीय टीम की नजर अब खिताब पर टिकी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


