Share Market
Share Market: नई दिल्ली: डोनाल्ड ट्रंप के जवाबी टैरिफ की आशंकाओं और अमेरिकी शेयर बाजार में आई ऐतिहासिक गिरावट के प्रभाव से घरेलू शेयर बाजार ने सोमवार को कमजोर शुरुआत की। कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखने को मिली। इस समय सेंसेक्स 3023.51 अंकों की गिरावट के साथ 72,341.18 पर और निफ्टी 983.95 अंकों की कमी के साथ 21,920.50 पर कारोबार कर रहा है।
Share Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत में ही बाजार ने नीचे की ओर रुख किया। सेंसेक्स 3,939.68 अंकों की गिरावट के साथ 71,425.01 पर खुला, जबकि निफ्टी 1,160.8 अंकों की कमी के साथ 21,743.65 पर पहुंच गया। इसके साथ ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में भी 30 पैसे की कमजोरी आई और यह 85.74 के स्तर पर आ गया।
Share Market: सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में गिरावट का रुख देखा जा रहा है। टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और इंफोसिस जैसे प्रमुख शेयरों में बड़ी टूट दर्ज की गई। इसके अलावा टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और एलएंडटी के शेयर भी दबाव में हैं। एनएसई के सेक्टोरल सूचकांकों में निफ्टी मेटल में सबसे अधिक गिरावट देखी गई। आईटी, ऑयल एंड गैस और हेल्थकेयर सेक्टर में भी कमजोरी छाई रही। ऑटो, रियल्टी और मीडिया सूचकांक 5% से अधिक नीचे कारोबार कर रहे हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


