नक्सल प्रभावित गाँव में एक शिव मंदिर ऐसा जंहा सावन में भी भगवान पर नही चढ़ा जल
सुकमा : सुकमा जिला के छिंदगढ़ ब्लाक में एक शिव मंदिर ऐसा भी है जंहा सावन में भोले नाथ अकेले बैठे है न कोई भक्त है न कोई पुजारी, एक ओर पूरे सावन भर में देश के सभी मंदिरों में रोज सैकड़ो की तादाद में लोग एकत्रित हो रहे है
और दूध शहद,जल, अलग अलग तरल पदार्थ से भगवान भोले बाबा का रुद्राभिषेक कर रहे है, लेकिन सावन में भी इस मंदिर में बाबा भोले नाथ के शिवलिंग पर कोई जल चढ़ाने वाला नही है,और यह सब इस वजह से की यह मंदिर नक्सल प्रभावित गाँव मे है
इसलिए भगवान भी अकेले पड़ गए है,छिंदगढ़ ब्लाक के डब्बा जाने वाले रास्ते पर यह मंदिर घने जंगल के बीच काफी पहले बनाया गया होगा, लेकिन कई वर्षों से डब्बा गाँव अतिसंवेदनशील गाँव होने की वजह से यहाँ लोग आने से कतराते है,
और बहुत ही जरूरी काम से कोई आ भी गया तो वह तुरन्त वापस जाने की कोशिस में लगा रहता है,इसी मार्ग पर स्थित भोलेनाथ के इस मंदिर में लोग आते जाते ही शर झुका ले रहे है लेकिन कोई मंदिर में रुक कर पूजा अर्चना नही कर रहा है, यही वजह है कि सावन के इस महीने में भी भोले बाबा अकेले विराजमान है
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


