Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Jammu & Kashmir assembly elections : जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का ऐलान....जानें कब डाले जायेंगे वोट

Jammu & Kashmir assembly elections : जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का ऐलान....जानें कब डाले जायेंगे वोट
X

Jammu & Kashmir assembly elections

Jammu & Kashmir assembly elections : चुनाव आयोग ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है. जम्मू-कश्मीर में 3 चरण में होंगे मतदान जबकि हरियाणा में एक ही चरण में वोटिंग

हरियाणा में भी विधानसभा की 90 सीटें हैं जबकि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में नए परिसीमन के बाद विधानसभा सीटों की संख्या 90 हो गई है.

जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के लिए 18 सितंबर, दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर और तीसरे चरण के लिए 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे. वहीं, हरियाणा की सभी सीटों पर 1 अक्टूबर को मतदान होंगे.

दोनों ही राज्यों के चुनावी नतीजे 4 अक्टूबर को एक साथ सामने आएंगे. जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. वहीं, अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार लोग विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेंगे.


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019