IED Blast : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से नक्सली हिंसा की एक और मार्मिक घटना सामने आई है, जहां माओवादियों द्वारा जंगल में प्लांट किए गए प्रेशर IED की चपेट में आकर एक निर्दोष ग्रामीण की जान चली गई। लकड़ी लाने जंगल गया ग्रामीण अनजाने में मौत के जाल में फंस गया।
IED Blast : जानकारी के अनुसार, 18 जनवरी को ग्राम कस्तुरीपाड निवासी आयता कुहरामी जंगल क्षेत्र की ओर गया हुआ था। इसी दौरान माओवादियों द्वारा पहले से बिछाए गए प्रेशर IED पर उसका पैर पड़ गया। विस्फोट इतना भीषण था कि उसके दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीण को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
IED Blast : घटना से गांव में शोक और दहशत का माहौल है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सघन सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए IED की तलाश और निष्क्रियकरण की कार्रवाई तेज कर दी गई है। सुरक्षा बलों ने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगल क्षेत्र में जाते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


