Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिव्यांग अभिषेक सोनी के आग्रह पर क्रिकेट मैच देखने की व्यवस्था की

MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिव्यांग अभिषेक सोनी के आग्रह पर क्रिकेट मैच देखने की व्यवस्था की
X

MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिव्यांग अभिषेक सोनी के आग्रह पर क्रिकेट मैच देखने की व्यवस्था की

MP News : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरीबों और दिव्यांगजन के प्रति उदारता, स्नेह एवं उनकी इच्छा पूर्ति को तत्काल पूरा करने का उदाहरण आज देखने को मिलता है। रविवार को दिव्यांग अभिषेक सोनी की मांग पर इंदौर में क्रिकेट मैच देखने के लिए उसके टिकट और स्टेडियम में विशेष व्यवस्था मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने करवाई। अभिषेक ने 18 जनवरी को इंदौर में भारत-न्यूजीलैंड वन-डे क्रिकेट मैच देखने के लिए मिले इस विशेष अवसर के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार माना है।

MP News : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर क्रिकेट मैच देखते अभिषेक सोनी का चित्र जारी करते हुए हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अभिषेक की कामना पूरी होने और उसका हंसमुख चेहरा देख कर मुझे अभूतपूर्व आनंद का अनुभव हो रहा है।

MP News : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि क्रिकेट मैच देखने के शौकीन अभिषेक ने एक वीडियो जारी कर उनसे इंदौर में क्रिकेट मैच देखने की व्यवस्था करने का आग्रह किया था। यह वीडियो देर रात देखने को मिला था, जिसके तुरंत बाद अभिषेक के लिए क्रिकेट मैच की टिकट और स्टेडियम में विशेष व्यवस्था करवा दी गई। अभिषेक ने स्टेडियम में बैठकर क्रिकेट मैच का आनंद लिया।

MP News : दिव्यांग अभिषेक का आग्रह

अभिषेक सोनी ने वीडियो में कहा था कि "मुख्यमंत्री जी" मेरा नाम अभिषेक सोनी है। मैं ग्रामीण क्षेत्र में रहता हूं। मुझे किकेट देखने का बहुत शौक हैं। अब तक मैंने टी.वी. पर ही मैच देखा है। मेरी इच्छा है कि मैं स्टेडियम ग्राउंड में भारत का लाइव मैच देख सकूं। किसी कारणवश टिकट नहीं हो पा रही है। आपसे निवेदन है कि मेरी टिकट करवा दीजिए।

MP News : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभिषेक की भावना का सम्मान करते हुए रविवार 18 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड वनडे क्रिकेट मैच इंदौर में देखने की व्यवस्था करवाई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019