ICC Men's Under-19 Cricket WC
ICC Men’s Under-19 Cricket WC: मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईसीसी मेंस अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2026 और साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जूनियर टीमों का ऐलान कर दिया है। विश्व कप के लिए आयुष म्हात्रे को कप्तान और विहान मल्होत्रा को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि साउथ अफ्रीका दौरे पर वैभव सूर्यवंशी कप्तानी करेंगे और एरॉन जॉर्ज उपकप्तान होंगे।
ICC Men’s Under-19 Cricket WC: आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा कलाई की चोट के कारण साउथ अफ्रीका टूर पर नहीं जा पाएंगे। दोनों खिलाड़ी चोट प्रबंधन के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे और विश्व कप के लिए फिट होकर टीम में शामिल होंगे।
ICC Men’s Under-19 Cricket WC: साउथ अफ्रीका सीरीज (3, 5 और 7 जनवरी 2026) के लिए टीम: वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), एरॉन जॉर्ज (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (wk), हरवंश सिंह (wk), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन, युवराज गोहिल और राहुल कुमार।
ICC Men’s Under-19 Cricket WC: विश्व कप 2026 (15 जनवरी से 6 फरवरी, जिम्बाब्वे-नामीबिया) के लिए टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरॉन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (wk), हरवंश सिंह (wk), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह और उद्धव मोहन।
ICC Men’s Under-19 Cricket WC: टूर्नामेंट में 16 टीमें चार ग्रुप में होंगी, उसके बाद सुपर सिक्स, सेमीफाइनल और हरारे में फाइनल होगा। पांच बार की चैंपियन भारत को ग्रुप बी में न्यूजीलैंड, अमेरिका और बांग्लादेश के साथ रखा गया है। भारत अभियान की शुरुआत 17 जनवरी को बुलावायो में अमेरिका के खिलाफ करेगा, फिर बांग्लादेश (19 जनवरी) और न्यूजीलैंड (24 जनवरी) से भिड़ेगा। भारत ने (2000, 2008, 2012, 2018 और 2022) में ट्रॉफी अपने नाम कर चूका है। इस टीम के साथ भारत छटवीं बार ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगा।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


