Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

KKR vs LSG IPL 2026: KKR ने LSG को दिया 182 रन का टारगेट, राठी और यादव ने झटके एक एक विकेट

Asian News
KKR vs LSG IPL 2026
X

KKR vs LSG IPL 2026

KKR vs LSG IPL 2026: कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ 182 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। टीम की शुरुआत थोड़ी धीमी रही और दूसरे ओवर में फिन एलन 9 रन बनाकर आउट हो गए।

KKR vs LSG IPL 2026: इसके बाद कप्तान अजिंक्या रहाणे (Ajinkya Rahane) ने पारी को संभाला और 24 गेंदों में 41 रन की उपयोगी पारी खेली। हालांकि वह बड़ी पारी में इसे तब्दील नहीं कर सके। विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 33 गेंदों में 45 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। मध्यक्रम में रिंकू सिंह केवल 4 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। अंत में कैमरन ग्रीन (32) और पॉवेल (39) ने तेज बल्लेबाजी करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

KKR vs LSG IPL 2026: लखनऊ की ओर से गेंदबाजी संतुलित रही और चार अलग-अलग गेंदबाजों ने एक-एक विकेट हासिल किया। इससे पहले कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। अब लखनऊ को जीत के लिए 182 रन बनाने होंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019