GST के नए नियम से घर खरीदना होगा सस्ता, मिडिल क्लास को सबसे ज्यादा मिलेगा फायदा
GST’s new rule: नई दिल्ली/रायपुर। अगर आप घर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आने वाले समय में आपको बड़ी राहत मिल सकती है। सरकार जीएसटी के नियमों को आसान बनाने की तैयारी कर रही है, इस बीच जीएसटी में होने वाले कुछ संभावित बदलाव का असर घरों की कीमतों पर देखने को मिल सकता है। अगर ये नया सिस्टम लागू होता है, तो इसका सीधा फायदा उन लोगों को मिलेगा जो घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं।
GST’s new rule: अफॉर्डेबल हाउसिंग पर असर
अफॉर्डेबल यानि किफायती घरों पर अभी भी सिर्फ 1% GST लगता है, इसलिए इसमें कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन अगर ITC लागू होता है, तो बिल्डर का खर्च थोड़ा और घट सकता है, जिससे थोड़ी राहत यहां भी मिल सकती है।
GST’s new rule: बढ़ती लागत के बीच टैक्स में राहत
बीते कुछ सालों में घर बनाने की लागत में जबरदस्त उछाल आया है। 2019 से 2024 के बीच निर्माण खर्च में करीब 40% की बढ़ोतरी हो चुकी है। सिर्फ 3 साल में ही 27% से ज्यादा का इजाफा देखा गया है। ऐसे में अगर सीमेंट और स्टील जैसे मटीरियल पर टैक्स में कटौती होती है, तो डेवलपर और खरीददार दोनों को राहत मिल सकती है।
GST’s new rule: मध्यम वर्ग को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
मिडिल क्लास जो पहले से महंगाई की मार झेल रहा है, उनके लिए ये जीएसटी सुधार किसी राहत से कम नहीं होगा। कम टैक्स मतलब कम लागत, और इसका सीधा असर घर की अंतिम कीमत पर पड़ेगा। इससे EMI का बोझ भी थोड़ा हल्का हो सकता है।
GST’s new rule: बिल्डर की लागत कम तो घर खरीदने वालों को फायदा: सुबोध सिंघानिया
केंद्र सरकार के नए जीएसटी के नियमों को लेकर मध्य भारत एवं छत्तीसगढ़ के सबसे भरोसेमंद रियल इस्टेट कंपनी सिंघानिया बिल्डकॉन के के सीएमडी सुबोध सिंघानिया करते हैं निश्चित रूप से केंद्र सरकार के नए जीएसटी के नियम लागू होने से इसका फायदा बिल्डर्स के साथ आम लोगों को मिलेगा।

उनका कहना है कि अभी घर बनाने में इस्तेमाल होने वाली चीजों जैसे सीमेंट, स्टील, टाइल्स, पेंट आदि पर अलग-अलग टैक्स लगते हैं। सीमेंट और पेंट पर 28% तक, जबकि स्टील जैसी चीजों पर 18% टैक्स लगता है। इससे पूरे प्रोजेक्ट की लागत बढ़ जाती है और उसका सीधा असर घर की कीमत पर पड़ता है। अगर सरकार इन टैक्स दरों को समान और कम कर देती है, तो बिल्डर की लागत कम हो जाएगी और वो फायदा घर खरीदने वालों तक भी पहुंच सकता है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


