Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Crime : शादी के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा, महिला ने पति साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

UP Crime
X

UP Crime

UP Crime : बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के महराजगंज तराई क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना बताए गए मामले का खुलासा हत्या के रूप में हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश थी। मृतक दीपचंद उर्फ छोटू का आरोपी महिला खुशबू वर्मा से शादी से पहले प्रेम संबंध था, जो शादी के बाद भी जारी रहा। इसी को लेकर परेशान होकर खुशबू ने पति और परिजनों के साथ मिलकर दीपचंद व उसके दोस्त की हत्या की योजना बनाई।

UP Crime : हत्या के बाद बनाया दुर्घटना का ढोंग

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने दीपचंद और उसके दोस्त मनोज को गांव के बाहर बुलाया और वहां दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद शवों को मोटरसाइकिल पर रखकर लौकहवा के सेवरहवा नाले के पास फेंक दिया गया। मृतकों की बाइक भी वहीं छोड़ दी गई ताकि मामला सड़क दुर्घटना का लगे। शुरुआत में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दुर्घटना का केस दर्ज किया था, लेकिन साक्ष्यों, सीडीआर विश्लेषण और मौके से बरामद सबूतों (मोबाइल का टूटा हिस्सा, महिला की माला) से सच्चाई सामने आ गई।

UP Crime : चार आरोपियों को गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में अनिल कुमार, खुशबू वर्मा, अजय कुमार वर्मा और संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती धाराओं में संशोधन करते हुए हत्या समेत अन्य गंभीर धाराएं जोड़ दी गई हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।

UP Crime : पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी की टीम ने मामले का खुलासा किया। त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने घटना का पर्दाफाश कर दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019