GST Raid : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कोल कारोबार से जुड़े मामलों को लेकर GST विभाग की कार्रवाई तेज हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार को GST की टीम ने बिलासपुर में हिन्द कोल ग्रुप के ठिकानों पर एक साथ बड़ी छापेमारी की। कार्रवाई के तहत ग्रुप की कोलवॉशरी और कार्यालयों में विभागीय टीम ने दबिश दी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।
GST Raid : प्राप्त जानकारी के अनुसार GST विभाग की यह कार्रवाई क्लीन कोल बेनिफिकेशन, रेडिएंट कोल बेनिफिकेशन और हिन्द कोल बेनिफिकेशन नाम से संचालित इकाइयों पर की जा रही है। बताया जा रहा है कि हिन्द कोल ग्रुप का संचालन राजेश अग्रवाल और संजय अग्रवाल करते हैं।
GST Raid : ग्रुप की प्रमुख यूनिट्स गतौरा, बलौदा और हिंडाडीह क्षेत्र में स्थित हैं, जहां टीम रिकॉर्ड, लेन-देन और टैक्स से जुड़े कागजातों की पड़ताल कर रही है। फिलहाल कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही GST विभाग की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने की संभावना है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
