Building construction
GST Impact: रायपुर। जीएसटी काउंसिल ने बड़ा फैसला लेते हुए GST की दरों में बड़ा बदलाव किया है। अभी जीएसटी के तहत 4 स्लैब- 5%, 12%, 18% और 28% है, लेकिन बदलाव के बाद सिर्फ दो स्लैब 5 फीसदी और 18 फीसदी हो जाएगा। इस कारण तमाम जरूरत की चीजें सस्ती हो जाएगी। यहां तक कि घर बनवाने के लिए सीमेंट, ईंट और स्टील के दाम भी घटने वाले हैं। इन चीजों पर भी GST रेट में कटौती हुई है। 22 सितंबर से जीएसटी कटौती लागू होगी।
GST Impact: सीमेंट पर जीएसटी के रेट को 28 फीसदी की कैटेगरी से हटाकर 18% स्लैब में शामिल किया गया है। इसी तरह ईंट और टाइल्स को 12% स्लैब से हटाकर 5 फीसदी स्लैब में रख दिया गया है। वहीं स्टील यानी सरिया पर भी GST को कम किया गया है, जो अब 28 फीसदी से घटकर 18 फीसदी हो जाएगा। सीमेंट पर अभी जीएसटी 28% है, जो नई जीएसटी के बाद घटकर 18 फीसदी होगी यानी 10 फीसदी की कटौती होगी।
GST Impact: ईंट पर जीएसटी रेट को 12 से कम करके 5 फीसदी किया गया है। ऐसे में इस पर जीएसटी रेट में 7 फीसदी की कमी आई है। अब मान लीजिए आप 1 लाख ईंट घर बनवाने के लिए मंगाते हैं और हर एक ईंट की कीमत 10 रुपये है तो कुल आपको 10 लाख रुपये का खर्च आएगा। ईंट पर जीएसटी 7% कम होने के बाद इसका कुल रेट घटकर 9 लाख 30 रुपये हो जाएंगे यानी 1 लाख ईंट मंगाने पर आपको अब 70 हजार रुपये कम देने पड़ेंगे।
GST Impact: स्टील प्रोडक्ट्स पर जीएसटी रेट 28 फीसदी से कम करके 18 फीसदी किया गया है। ऐसे में 10 फीसदी रेट में कटौती हो सकता है। अब मान लीजिए 1 कुंतल सरिया की कीमत 5000 रुपये है। ऐसे में प्रति कुंतल सरिया के दाम में 500 रुपये की कमी आएगी। टाइल्स जैसी चीजों पर जीएसटी को 12% से घटाकर 5% किया गया है। ऐसे में इसके दाम में भी 7 फीसदी की कटौती होने की उम्मीद है। अब 100 रुपये वर्ग फुट की एक टाइल्स पर 7 रुपये की कटौती होगी।
