Gemma 4
Gemma 4 : नई दिल्ली: टेक दिग्गज गूगल ने अपना नया ओपन-सोर्स AI मॉडल Gemma 4 लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल डेटा सेंटर से लेकर स्मार्टफोन तक हर जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि Gemma 4 छोटे साइज में भी बेहद पावरफुल परफॉर्मेंस देता है और बिना इंटरनेट के भी ऑफलाइन काम कर सकता है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और डीपमाइंड के प्रमुख डेमिस हसाबिस ने इसे डेवलपर्स के लिए गेम चेंजर बताया है।
Gemma 4 : चार मॉडल, हर जरूरत के लिए एक विकल्प
Gemma 4 को चार अलग-अलग साइज में पेश किया गया है। E2B और E4B छोटे मॉडल हैं, जो खासतौर पर स्मार्टफोन और IoT डिवाइस के लिए डिजाइन किए गए हैं। 26B Mixture of Experts मॉडल मिड-लेवल परफॉर्मेंस देता है, जबकि 31B Dense मॉडल सबसे पावरफुल वर्जन है। गूगल के अनुसार, 31B मॉडल ने कई बड़े AI मॉडल्स को पीछे छोड़ दिया है, जबकि इसका साइज उनसे काफी छोटा है। इससे डेवलपर्स को अपने प्रोजेक्ट के हिसाब से सही मॉडल चुनने की आजादी मिलती है।
Gemma 4 : एडवांस फीचर्स से लैस Gemma 4
Gemma 4 सिर्फ चैटबॉट नहीं, बल्कि एक एडवांस AI प्लेटफॉर्म है। इसमें मल्टी-स्टेप रीजनिंग, मैथ्स और जटिल सवालों को बेहतर तरीके से समझने की क्षमता है। साथ ही इसमें एजेंटिक वर्कफ्लो सपोर्ट है, जिससे AI खुद टूल्स और API से इंटरैक्ट कर सकता है। कोड जनरेशन की मदद से डेवलपर्स इसे ऑफलाइन कोडिंग असिस्टेंट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह इमेज, वीडियो और ऑडियो इनपुट को भी समझ सकता है और 140 से ज्यादा भाषाओं में काम करता है।
Gemma 4 : स्मार्टफोन में बिना इंटरनेट चलेगा AI
Gemma 4 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरी तरह ऑन-डिवाइस चल सकता है। गूगल ने इसे Qualcomm और MediaTek जैसी कंपनियों के साथ मिलकर डिजाइन किया है, ताकि यह अरबों एंड्रॉयड डिवाइस पर आसानी से काम कर सके। यह मॉडल बिना इंटरनेट के तेज और सुरक्षित AI अनुभव देगा। कंपनी के अनुसार, इसे Pixel टीम के साथ मिलकर तैयार किया गया है, जिससे स्मार्टफोन पर AI की नई संभावनाएं खुल रही हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


