Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : कबाड़ लोड करते समय 11 केवी तार की चपेट में आए मजदूर, एक की मौत, दो गंभीर

Asian News
CG News
X

CG News : बालोद। जिले से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां कबाड़ लोडिंग के दौरान एक भीषण हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बालोद थाना क्षेत्र के झलमला गांव स्थित एक कबाड़ दुकान की है।

CG News : जानकारी के अनुसार, पांच मजदूर मिलकर लोहे के कबाड़ को गाड़ी में लोड कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गाड़ी 11 केवी बिजली तार के संपर्क में आ गई, जिससे तीन मजदूर करंट की चपेट में आ गए। हादसा इतना खतरनाक था कि एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

CG News : बताया जा रहा है कि दो मजदूरों ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मृतक की पहचान दीनू सतनामी (50 वर्ष), निवासी जवाहरपारा, बालोद के रूप में हुई है। घायलों में से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CG News : वहीं इस पूरे मामले में कबाड़ दुकान संचालक की लापरवाही भी सामने आ रही है, क्योंकि सुरक्षा के कोई पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019