Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

LSG vs SRH IPL 2026: LSG के कप्तान पंत ने टॉस जीतकर पहले चुनी गेंदबाजी, हैदराबाद ने प्लेइंग XI में किए दो बदलाव, देखें

LSG vs SRH IPL 2026
X

LSG vs SRH IPL 2026

LSG vs SRH IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का अहम मुकाबला 5 अप्रैल, रविवार को खेला जा रहा है। यह मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित हो रहा है। मुकाबला दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 3:00 बजे हुआ।

टॉस अपडेट और प्लेइंग XI तीन बदलाव
लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। लखनऊ टीम में एक बदलाव करते हुए एनरिक नॉर्त्जे की जगह एम सिद्धार्थ को शामिल किया गया। वहीं, हैदराबाद टीम ने दो बदलाव किए हैं, जिसमें हर्षल पटेल और लियाम लिविंगस्टोन को प्लेइंग-11 में जगह दी गई है।

पिच रिपोर्ट
हैदराबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, लेकिन शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है। छोटे मैदान और तेज आउटफील्ड के कारण बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी होती है। ऐसे में यह मुकाबला हाई स्कोरिंग होने की पूरी संभावना है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें 4 बार लखनऊ और 2 बार हैदराबाद ने जीत दर्ज की है। हालिया मुकाबलों में हैदराबाद ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पिछले तीन में से 2 मैच जीते हैं। इस मैदान पर दोनों के बीच 3 मुकाबलों में 2 बार लखनऊ ने जीत हासिल की है। कुल 83 मैचों में यहां लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ज्यादा सफल रही है।

मौसम अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार तेलंगाना में 7 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी है। आंधी-तूफान और बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे मैच में रुकावट आ सकती है।

लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग
मैच का सीधा प्रसारण Star Sports नेटवर्क पर किया जा रहा है। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नीतीश रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग, हर्षल पटेल, उनादकट। इम्पैक्ट सब: ईशान मलिंगा, सलिल अरोड़, डेवि़ड पेन, शिवम मावी, जिशान अंसारी

लखनऊ सुपरजाएंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव। इम्पैक्ट सब: आयुष बदोनी, मैथ्यू ब्रिट्जके, शाहबाज अहमद, नॉर्त्जे, हिम्मत सिंह।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019