MP News: भोपाल। रेलवे ने राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। कोटा रेल मंडल की ओर से कोटा-श्योपुर नई रेल लाइन का सर्वे और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर रेलवे मंत्रालय को भेज दी गई है। इस परियोजना के पूर्ण होने पर कोटा से श्योपुर होते हुए ग्वालियर तक सीधी रेल सेवा शुरू हो सकेगी। इस परियोजना से लाखों यात्रियों का आवागमन सुगम होगा।
MP News: इस नई रेल परियोजना की कुल लंबाई लगभग 284 किलोमीटर होगी, जो राजस्थान और मध्यप्रदेश के तीन जिलों कोटा, श्योपुर और ग्वालियर को जोड़ेगी। इससे रेल सेवा से वंचित गांवों को भी नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। रेलवे विभाग ने इस योजना की डीपीआर तैयार कर 375 करोड़ रुपये की लागत का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है। स्वीकृति मिलते ही लगभग 584 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण कर कोटा-श्योपुर के बीच 103 किमी लंबी नई ब्रॉडगेज लाइन का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
MP News: बता दें, मध्य प्रदेश में श्योपुर से ग्वालियर के बीच पुरानी नैरोगेज लाइन को ब्रॉडगेज में बदलने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। यह हिस्सा लगभग 180 किलोमीटर लंबा होगा, जो इस पूरे रूट को ब्रॉडगेज बनाकर इलेक्ट्रिफाइड ट्रेन संचालन के लिए तैयार करेगा। कोटा-श्योपुर खंड में राजस्थान की ओर कोटा जिले में 8 रेलवे स्टेशन विकसित किए जाएंगे, जिनमें पीपल्दा, गणेशगंज, दोस्तपुरा, बड़ौद, उम्मेदपुरा और सुल्तानपुर प्रमुख हैं। दीगोद और मोतीपुरा पर पहले से स्टेशन मौजूद हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


