Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Accident: जालंधर में बड़ा सड़क हादसा, पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के बेटे की मौत

Accident
X

Accident

Accident: जालंधर: जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रधान और पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रात करीब एक बजे माता रानी चौक के पास तेज रफ्तार क्रेटा कार चालक ने तीन कारों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस दौरान रिची केपी अपनी फॉर्च्यूनर कार में मौजूद थे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए पटेल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Accident: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, क्रेटा कार में चालक के साथ एक महिला और बच्चा भी मौजूद थे, जिन्हें भी चोटें आईं। हादसा उस समय हुआ जब रिची अपने दोस्त को मोबाइल लौटाने के लिए घर से निकले थे। रिची दो बहनों के इकलौते भाई थे, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Accident: गौरतलब है कि मोहिंदर सिंह केपी पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद और मंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में वे अकाली दल से जुड़े हैं। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019