Former Vice President Jagdeep Dhankhar
Former Vice President Jagdeep Dhankhar: भोपाल: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को भोपाल पहुंचे, लेकिन एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने कोई भी बड़ा बीजेपी नेता मौजूद नहीं था। इस स्थिति पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पार्टी में उन्हीं की अहमियत है, जिनसे राजनीतिक लाभ मिले। उन्होंने टिप्पणी की “बीजेपी का यूज एंड थ्रो का यह रवैया नया नहीं है।”
Former Vice President Jagdeep Dhankhar: दिग्विजय ने आगे कहा कि धनखड़ संघ के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हैं, इसलिए इसे संघ की व्यवस्था का हिस्सा माना जाना चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि यह कार्यक्रम आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी मनमोहन वैद्य की पुस्तक से जुड़ा है, जिन्होंने पहले गौमांस पर विवादित टिप्पणी की थी।
Former Vice President Jagdeep Dhankhar: भोपाल में धनखड़ करीब साढ़े चार घंटे राजभवन में ठहरने के बाद शाम 4:15 बजे रवीन्द्र भवन में आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह उनका उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद पहला सार्वजनिक संबोधन होगा। वे रात 8 बजे दिल्ली लौट जाएंगे।
Former Vice President Jagdeep Dhankhar: रवीन्द्र भवन में वैद्य की पुस्तक “हम और यह विश्व” का विमोचन किया जाएगा, जिसमें धनखड़ मुख्य वक्ता होंगे। कार्यक्रम में रीतेश्वर जी महाराज और वरिष्ठ पत्रकार विष्णु त्रिपाठी भी मौजूद रहेंगे। धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से त्यागपत्र दिया था। उनका कार्यकाल 2027 तक शेष था। इस्तीफे के बाद यह पहला अवसर है, जब वे किसी मंच से सार्वजनिक रूप से संबोधन देंगे।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


