Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : पिकअप में छिपाकर ले जा रहे 2.14 करोड़ की अफीम पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Asian News
CG Crime
X

CG Crime : महासमुंद। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने NH-53, रेहटीखोल के पास नाकाबंदी कर पिकअप वाहन (HR46 F 4848) को रोकते हुए 1432 किलो अफीम पोस्त और दो मोबाइल फोन जब्त किए।

CG Crime : अफीम की अनुमानित कीमत 2.14 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जबकि वाहन और मोबाइल की कीमत मिलाकर कुल 2.25 करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरविंदर सिंह और सत्यवान वाल्मीकि (दोनों करनाल, हरियाणा) के रूप में हुई है।

CG Crime : पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि अफीम झारखंड के गुमला से रायपुर की ओर ले जाई जा रही थी। दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 18(ख) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019