Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : गांजा तस्करी मामले में टीआई लाइन अटैच, 1.70 लाख लेकर छोड़ दिए आरोपी

MP News
X

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल देहात के नजीराबाद थाना प्रभारी अरुण शर्मा को विभाग ने लाइन अटैच कर दिया है। आरोप है कि उन्होंने गांजा तस्करों से 1.70 लाख रुपये वसूल कर बिना कार्रवाई किए छोड़ दिया। इस मामले की जांच एसडीओपी वैशाली करहारिया की रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने शुरू कर दी है।

MP News : जानकारी के अनुसार, 30 मार्च को आरोपी सीताराम यादव उर्फ राधे यादव और जितेंद्र यादव को आरक्षक मनोज धाकड़ ने 430 ग्राम गांजा के साथ हिरासत में लिया। दोनों आरोपियों ने दावा किया कि वे गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में थे। इस दौरान आरक्षक ने बीच का रास्ता अपनाया और थाना प्रभारी को 1.70 लाख रुपये की पेशकश की। पैसे लेने के बाद थाना प्रभारी ने आरोपियों को बिना कार्रवाई थाने से छोड़ दिया।

MP News : एसडीओपी के संज्ञान में आने के बाद मामला एसपी को भेजा गया और आरोपी थाना प्रभारी व आरक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सख्त अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019