Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

India vs Australia 4th Test: विराट कोहली से मिलने मैदान में घुसा फैन, सुरक्षा में चूक....

विराट कोहली से मिलने मैदान में घुसा फैन, सुरक्षा में चूक
X

विराट कोहली से मिलने मैदान में घुसा फैन, सुरक्षा में चूक

मेलबर्न: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और टीम इंडिया के सामने बड़ा स्कोर खड़ा किया। हालांकि, इस टेस्ट मैच के पहले दिन विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के डेब्यूटेंट सैम कॉन्स्टस के बीच की भिड़ंत चर्चा में रही, लेकिन इससे भी ज्यादा चर्चा में एक फैन द्वारा विराट कोहली से मिलने की घटना आई।

Video: सुरक्षा में चूक! मैदान में घुसा फैन, Virat Kohli के कंधे पर हाथ रखकर  बातचीत | IND vs AUS: Pitch Invader Breaches Security At MCG To Hug Virat  Kohli

दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के दौरान एक फैन अचानक मैदान में घुस आया और सीधे विराट कोहली के पास पहुंच गया। विराट स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे, और फैन ने पहले रोहित शर्मा के पास जाने की कोशिश की, लेकिन फिर विराट के पास जाकर उनके कंधे पर हाथ रखा। फैन विराट को गले लगाने वाला था, लेकिन इससे पहले कि वह ऐसा कर पाता, सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और मैदान से बाहर ले गए।

IND vs AUS : मेलबर्न टेस्ट के दूसरे दिन विराट कोहली से मिलने मैदान में घुसा  फैन, भारतीय दिग्गज ने दिया कुछ इस तरह का रिएक्शन

यह फैन नीले रंग की टी-शर्ट पहने हुए था, जिस पर यूक्रेन का झंडा और 'फ्री' लिखा था। इससे यह साफ था कि वह 'फ्री यूक्रेन' का समर्थन कर रहा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे विराट और अन्य खिलाड़ियों की सुरक्षा में चूक के रूप में देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि यह फैन वही व्यक्ति हो सकता है, जिसने 2023 के वर्ल्ड कप के दौरान भी विराट कोहली से मिलने के लिए मैदान में घुसने की कोशिश की थी। तब उसने फिलिस्तीन का मास्क पहना हुआ था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019