Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Gwalior Breaking : आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के घर पर इनकम टैक्स की रेड

Gwalior Breaking : आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के घर पर इनकम टैक्स की रेड
X

ग्वालियर : Gwalior Breaking : ग्वालियर में आज सुबह इनकम टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के घर पर छापेमारी की। कार्रवाई का मामला बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के विनय नगर सेक्टर 2 स्थित उनके मकान पर हुआ, जहां इनकम टैक्स की टीम ने रेड की।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई सौरभ शर्मा की अवैध संपत्ति और आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है। रेड के दौरान सीआरपीएफ के जवानों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की जा रही है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। इनकम टैक्स विभाग की टीम को सौरभ शर्मा के भोपाल स्थित ठिकानों पर भी पहले कार्रवाई करते हुए कुछ अहम दस्तावेज और संपत्तियां मिली थीं, जिसके बाद ग्वालियर में उनके ठिकानों को भी निशाना बनाया गया है।

इस छापेमारी में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जांच एजेंसियों का कहना है कि सौरभ शर्मा के खिलाफ जांच प्रक्रिया के दौरान कई संदिग्ध लेन-देन और संपत्तियों के मामले सामने आए हैं। इनकम टैक्स विभाग ने यह कार्रवाई उनकी संपत्तियों और आय के अनियमितताओं को लेकर की है।

ग्वालियर में इस रेड के बाद आसपास के इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और कार्रवाई को लेकर चर्चा जोरों पर है। सौरभ शर्मा के घर पर चल रही यह छापेमारी स्थानीय निवासियों के लिए भी एक हैरान करने वाला घटनाक्रम है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019