भारत-पाकिस्तान के बीच नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूचियों का आदान-प्रदान, रिहाई की अपील....
ASIAN NEWS BHARAT – Voice of People
Latest Hindi News, Politics, Crime & Culture from Raipur, Chhattisgarh & India
भारत-पाकिस्तान के बीच नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूचियों का आदान-प्रदान, रिहाई की अपील....
भारत और पाकिस्तान ने बुधवार को राजनयिक चैनलों के माध्यम से एक-दूसरे को हिरासत में लिए गए नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूचियों का आदान-प्रदान किया। इस लिस्ट के अनुसार, पाकिस्तान के जेलों में 49 भारतीय नागरिक और 217 मछुआरे कैद हैं। यह आदान-प्रदान 2008 में हुए कांसुलर एक्सेस समझौते के तहत हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को होता है।
भारत ने पाकिस्तान से अपील की है कि वह 183 भारतीय मछुआरों और नागरिक कैदियों को रिहा करें, जिन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है, और उनकी स्वदेश वापसी में तेजी लाई जाए। इसके साथ ही, पाकिस्तान से यह भी अनुरोध किया गया है कि वह हिरासत में मौजूद 18 भारतीय नागरिकों और मछुआरों को कांसुलर एक्सेस प्रदान करे, जिनके बारे में माना जाता है कि वे भारतीय हैं और जिन्हें अब तक यह सुविधा नहीं दी गई है।
भारत ने पाकिस्तान से यह भी कहा कि वह भारतीय और भारतीय माने जाने वाले नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करे, जब तक उनकी रिहाई नहीं हो जाती और वे भारत लौटने नहीं आ जाते।
इस सूची का आदान-प्रदान साल 2014 से लगातार होता आ रहा है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच राजनयिक सहयोग और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक, भारत ने पाकिस्तान से 2,639 मछुआरों और 71 नागरिक कैदियों को वापस लाने में सफलता प्राप्त की है, जिनमें अकेले 2023 में 478 मछुआरे और 13 नागरिक कैदी शामिल थे।