Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : रेलवे निर्माण प्रोजेक्ट में घोटाला, कर्मचारी ने कबाड़ी से मिलकर 2 करोड़ का लोहा बेच डाला, दोनों गिरफ्तार

CG News
X

CG News : कोरबा। जिले में गेवरा–सेन्दुरगढ़ रेलवे लाइन निर्माण परियोजना से जुड़ा करोड़ों रुपये की हेराफेरी का बड़ा मामला सामने आया है। कटघोरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए परियोजना में कार्यरत एक ऑपरेटर और एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर कंपनी के स्टोर से करीब 2 करोड़ रुपये मूल्य का लोहा और पुरानी रेल पटरियां चोरी कर बेच दीं।

CG News : यह मामला शिवाकृति इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी का है। कंपनी के मुख्य प्रोजेक्ट मैनेजर सुरेंद्र कुमार जांगिड़ ने सिंघिया और सुतर्रा स्थित स्टोर से भारी मात्रा में लोहा गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर एसडीओपी कटघोरा विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई।

CG News : जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह कोई बाहरी चोरी नहीं, बल्कि कंपनी के भीतर से ही अंजाम दिया गया मामला है। पूछताछ में कंपनी के ऑपरेटर तेजबहादुर पटेल ने कबूल किया कि वह पिछले चार महीनों से स्क्रैप और पुरानी रेल पटरियों के टुकड़े चोरी कर कबाड़ी को बेच रहा था।

CG News : पुलिस ने तेजबहादुर पटेल (26), निवासी प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) और राहुल सिंह मरकाम (28), निवासी कटघोरा को गिरफ्तार किया है। तेजबहादुर के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल JCB मशीन और नकद राशि, जबकि राहुल के पास से करीब 2 क्विंटल रेलवे पटरी के टुकड़े बरामद किए गए हैं।

CG News : दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(5), 317(2), 317(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब शेष चोरी गए सामान की बरामदगी और नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019