Don 3 Controversy
Don 3 Controversy: मुंबई। फरहान अख्तर की बहुचर्चित फिल्म ‘डॉन 3’ इस बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह फिल्म की कास्टिंग नहीं बल्कि उससे जुड़ा बड़ा विवाद है। हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अभिनेता रणवीर सिंह से 40 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है। इस खबर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है और फैंस के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर मामला क्या है।
Don 3 Controversy: दरअसल, ‘डॉन 3’ के टीज़र रिलीज होने के समय शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को नए डॉन के रूप में पेश किया गया था। इस घोषणा से फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा हुई, लेकिन कुछ ही समय बाद खबरें आईं कि रणवीर अब इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रहेंगे। इस फैसले के बाद विवाद गहराता नजर आ रहा है।
Don 3 Controversy: रणवीर सिंह ने दिसंबर में ‘डॉन 3’ से अपना नाम वापस ले लिया था। एक्सेल एंटरटेनमेंट का दावा है कि रणवीर की सहमति मिलने के बाद ही फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू किया गया था। लोकेशन्स की योजना, शूटिंग शेड्यूल, टेक्निकल टीम और अन्य तैयारियों पर मोटी रकम खर्च हो चुकी थी। रणवीर के अचानक बाहर होने से प्रोडक्शन हाउस को भारी आर्थिक नुकसान हुआ, जिसकी भरपाई के लिए 40 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा गया है।
Don 3 Controversy: सूत्रों की मानें तो रणवीर सिंह ने फिल्म इसलिए छोड़ी क्योंकि उन्हें ‘डॉन 3’ की स्क्रिप्ट से संतोष नहीं था। उन्होंने कई बार बदलाव की मांग की, लेकिन फाइनल ड्राफ्ट उनके अनुसार नहीं था। वहीं, एक्सेल एंटरटेनमेंट का कहना है कि स्क्रिप्ट पर रणवीर की सहमति मिलने के बाद ही सभी तैयारियां शुरू की गई थीं।
Don 3 Controversy: इस विवाद पर न तो रणवीर सिंह और न ही फरहान अख्तर या एक्सेल एंटरटेनमेंट की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
