Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने रचा इतिहास, 6,412 जोड़ों का विवाह कर बना विश्व रिकॉर्ड

Asian News
Raipur City News
X

Raipur City News

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता और सर्वधर्म सद्भाव का अनूठा दृश्य उस समय देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सान्निध्य में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ 6,412 जोड़े वैवाहिक जीवन में बंधे। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह समारोह ने सामाजिक एकता का नया कीर्तिमान स्थापित किया, जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

Raipur City News : मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए सम्मान, भरोसे और संवेदनशील शासन का प्रतीक बन चुकी है। एक समय बेटी के विवाह को लेकर जो चिंता होती थी, आज यह योजना उसी चिंता को सामाजिक सुरक्षा और आत्मसम्मान में बदल रही है।

Raipur City News : सर्वधर्म समभाव की मिसाल बना आयोजन-

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में साइंस कॉलेज मैदान में 1,316 जोड़ों को प्रत्यक्ष रूप से आशीर्वाद मिला, जबकि शेष जिलों के जोड़े वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। इस आयोजन में हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध और विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के जोड़ों ने अपने-अपने रीति-रिवाजों से विवाह किया, जो छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक सौहार्द को दर्शाता है। योजना के तहत प्रत्येक नवविवाहित दंपति को 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

Raipur City News : कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारंभ-

इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का भी औपचारिक शुभारंभ किया। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सरगुजा और बस्तर संभाग के आठ जिलों से शुरुआत करते हुए इसे भविष्य में पूरे प्रदेश में लागू करने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए शासन के साथ समाज की भागीदारी भी जरूरी है।

Raipur City News : जनकल्याणकारी योजनाओं का किया उल्लेख-

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने अल्प समय में ही मोदी की गारंटी के अधिकांश वादों को पूरा किया है। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से अधिक महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की सहायता दी जा रही है। साथ ही तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए मानक बोरा मूल्य में वृद्धि, चरण पादुका योजना का पुनः शुभारंभ, श्रीरामलला दर्शन योजना और भूमिहीन मजदूरों के लिए आर्थिक सहायता जैसी योजनाओं की भी जानकारी दी।

Raipur City News : नेताओं ने बताया ऐतिहासिक दिन-

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि इस योजना की नींव पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने रखी थी, जिसे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं। वहीं कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने इसे छत्तीसगढ़ के इतिहास का स्वर्णिम दिन बताया। कार्यक्रम में कई विधायक, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। यह आयोजन न केवल सामूहिक विवाह का मंच बना, बल्कि सामाजिक एकता, समावेश और संवेदनशील शासन की मजबूत तस्वीर भी पेश कर गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019