IPL 2026 में बदली CSK की तस्वीर, ये 5 धुरंधर खिलाड़ी करेंगे डेब्यू
IPL 2026 CSK : नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें सीजन से पहले पांच बार की चैंपियन Chennai Super Kings ने अपनी टीम में बड़े बदलाव किए हैं। इस बार टीम में कई नए चेहरों की एंट्री हुई है, जो पहली बार पीली जर्सी में मैदान पर उतरेंगे।
इन नए खिलाड़ियों में कुछ बड़े नाम शामिल हैं, जिनसे टीम को और मजबूत होने की उम्मीद है।
IPL 2026 CSK : संजू सैमसन से बढ़ेगी बल्लेबाजी की ताकत
इस सूची में सबसे बड़ा नाम संजू सैमसन का है। टीम ने उन्हें ट्रेड के जरिए अपने साथ जोड़ा है। हाल ही में शानदार फॉर्म में नजर आए सैमसन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी उपयोगिता साबित की है। उनके आने से चेन्नई की बल्लेबाजी और अधिक संतुलित और खतरनाक दिखाई दे रही है।

IPL 2026 CSK : सरफराज खान मिडिल ऑर्डर को देंगे मजबूती
युवा बल्लेबाज सरफराज खान को चेन्नई ने 75 लाख की बेस प्राइस पर खरीदा है। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले सरफराज से उम्मीद है कि वे मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन बनाकर टीम को मजबूती देंगे।

IPL 2026 CSK : राहुल चहर से स्पिन आक्रमण होगा धारदार
भारतीय लेग स्पिनर राहुल चहर भी इस बार चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा होंगे। पहले कई फ्रेंचाइजियों के लिए खेल चुके चहर को टीम ने अच्छी रकम में खरीदा है। ऑक्शन में टीम ने उन्हें 5.60 करोड़ में खरीदा था, उनके अनुभव से स्पिन विभाग को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

IPL 2026 CSK : मैट हेनरी जोड़ेंगे तेज गेंदबाजी में धार
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी को भी इस सीजन में चेन्नई ने अपनी टीम में शामिल किया है। उनकी सटीक लाइन-लेंथ और स्विंग गेंदबाजी टीम के तेज आक्रमण को और मजबूत बनाएगी। मिनी ऑक्शन में फ्रेंचाईजी ने उन्हें 2 करोड़ रुपये में खरीदा था।

IPL 2026 CSK : अकील हुसैन बनेंगे ऑलराउंड विकल्प
वेस्टइंडीज के स्पिन ऑलराउंडर अकील हुसैन भी इस बार सीएसके की जर्सी में नजर आएंगे। उनकी गेंदबाजी के साथ-साथ उपयोगी बल्लेबाजी टीम को संतुलन प्रदान कर सकती है। मिनी ऑक्शन में फ्रेंचाईजी ने उन्हें 2 करोड़ की बेस प्राइस में खरीदा था।

IPL 2026 CSK : नई रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी सीएसके
इन पांच नए खिलाड़ियों के शामिल होने से साफ है कि चेन्नई सुपर किंग्स इस बार नई रणनीति और संतुलन के साथ मैदान में उतरने वाली है। अनुभव और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण टीम को एक बार फिर खिताब की दौड़ में मजबूत दावेदार बना सकता है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


