Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : आपसी विवाद में दोस्त को उतारा मौत के घाट, 4 आरोपी गिरफ्तार

CG Crime
X

CG Crime : सरगुजा। सरगुजा पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने आपसी विवाद में युवक की डंडा और टांगी से बेरहमी से हत्या कर शव को डबरी में फेंक दिया था। पुलिस के मुताबिक, 16 मार्च को उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोतका में डबरी से एक युवक का शव बरामद हुआ था।

CG Crime : जांच में मृतक की पहचान हनुमानगढ़ निवासी शीतल के रूप में हुई। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने इसे हत्या मानते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मृतक का ही दोस्त प्रमोद सिंह इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। दरअसल, शीतल एक शादी समारोह में शामिल होने पोतका आया था, जहां वह आरोपी के घर गया।

CG Crime : दोनों ने साथ में शराब पी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि प्रमोद सिंह ने लाठी-डंडे और टांगी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने अपने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर शव को पास की डबरी में फेंक दिया, वहीं आरोपी के माता-पिता ने घर में खून के निशान साफ कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की।

CG Crime : पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रमोद सिंह समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त डंडा, टांगी, मोटरसाइकिल और अन्य सबूत भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019