Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Share Market: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी में मजबूत बढ़त, रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद

Share Market
X

Share Market

Share Market: मुंबई/नई दिल्ली: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली। धातु और ऑटो सेक्टर के शेयरों में खरीदारी के साथ-साथ वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों ने बाजार को मजबूती दी। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों करीब एक प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि, दूसरी ओर रुपये में कमजोरी दर्ज की गई और यह 12 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.40 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया।

Share Market: 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 567.99 अंक यानी 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,070.84 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 801.41 अंक तक उछलकर 76,304.26 के स्तर तक पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 172.35 अंक यानी 0.74 प्रतिशत चढ़कर 23,581.15 पर बंद हुआ।

Share Market: सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल के शेयरों में सबसे ज्यादा 5.70 प्रतिशत की बढ़त देखी गई। इसके अलावा टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल और मारुति के शेयर भी बढ़त में रहे। वहीं इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, टीसीएस और एचसीएल टेक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

Share Market: वैश्विक स्तर पर भी बाजार का रुख सकारात्मक रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि जापान का निक्केई और चीन का शंघाई सूचकांक गिरावट में रहे। यूरोपीय बाजारों में तेजी रही और अमेरिकी बाजार भी पिछले सत्र में मजबूती के साथ बंद हुआ।

Share Market: विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार में सुधार का मुख्य कारण अस्थिरता में कमी और चुनिंदा सेक्टरों में मजबूती है, हालांकि निवेशकों के बीच सतर्कता का माहौल अभी भी बना हुआ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019