IPL 2026 CSK
IPL 2026 CSK : चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को IPL 2026 से ठीक 9 दिन पहले करारा झटका लगा है। टीम के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पिछले सीजन में सिर्फ एक मैच खेलने वाले एलिस इस साल टीम के बॉलिंग अटैक की अहम कड़ी माने जा रहे थे, लेकिन अब उनकी अनुपस्थिति CSK की तैयारियों और रणनीति पर गहरा असर डालेगी।
IPL 2026 CSK : हैमस्ट्रिंग चोट ने फिर किया धोखा
स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के अनुसार, 31 वर्षीय दाएं हाथ के पेसर नाथन एलिस इस साल की शुरुआत से ही हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं। जनवरी में बिग बैश लीग (BBL) के दौरान उन्हें यह चोट लगी थी, जिसके कारण वे टूर्नामेंट के अंतिम मैचों से बाहर रहे। हालांकि, इसके बाद वे T20 विश्व कप 2026 के लिए फिट हो गए और ऑस्ट्रेलिया के लिए 4 मैचों में 5 विकेट चटकाए। लेकिन हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के घरेलू वनडे टूर्नामेंट के फाइनल में खेलने के बाद चोट फिर से उभर आई। CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि एलिस टूर्नामेंट शुरू होने तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाएंगे, इसलिए वे हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
IPL 2026 CSK : पिछले सीजन में मिला था सिर्फ एक मौका
CSK ने नाथन एलिस को मेगा ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस पर खरीदा था। IPL 2025 में उन्हें सिर्फ एक मैच में खेलने का मौका मिला, जहां उन्होंने 1 विकेट लिया। इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन किया और इस सीजन में ज्यादा जिम्मेदारी सौंपी जाने की उम्मीद थी। पिछले साल टीम आखिरी स्थान पर रही थी, और इस बार नए जोश के साथ वापसी की तैयारी चल रही थी। एलिस की अनुपस्थिति से CSK का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है।
IPL 2026 CSK : चेन्नई के पास अब क्या विकल्प?
चेन्नई के पास विदेशी तेज गेंदबाज के रूप में न्यूजीलैंड के स्टार मैट हेनरी पहले से उपलब्ध हैं। अब सवाल यह है कि क्या टीम एलिस की जगह किसी नए विदेशी गेंदबाज को रिप्लेसमेंट के तौर पर चुनती है या इंग्लैंड के ऑलराउंडर जेमी ओवर्टन के साथ ही आगे बढ़ती है। टीम मैनेजमेंट अगले कुछ दिनों में इस पर फैसला लेगी। CSK के फैंस अब उम्मीद कर रहे हैं कि टीम जल्दी से मजबूत विकल्प तलाश ले, ताकि IPL 2026 में अच्छी शुरुआत हो सके।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


