Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : होटल की पांचवीं मंजिल से कूदकर युवती ने दी जान, मौके पर मौत

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी के गंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवती ने होटल की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसा स्टेशन रोड स्थित होटल सिद्धी विनायक में हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

Raipur City News : मिली जानकारी के अनुसार, युवती की पहचान हनी गुप्ता के रूप में हुई है, जो सड्ढू इलाके में अपने परिवार के साथ रहती थी और निजी स्कूल में शिक्षिका थी। बताया जा रहा है कि वह होटल के रूम नंबर 405 में ठहरी हुई थी। घटना के दौरान युवती होटल की छत से कूद गई, जिसके बाद वह पास स्थित रेलवे एसपी कार्यालय की टिन शेड छत पर गिरी।

Raipur City News : टिन की छत से टकराने के बाद वह जमीन पर आ गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवती मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019