Chhattisgarh News
Chhattisgarh News
इम्तियाज़ अंसारी
Chhattisgarh News : रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है इसी बीच अपनी मांग को लेकर छत्तीसगढ़ क्रेडा कलस्टर जन कल्याण संघ पिछले 13 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं… क्रेडा तकनीशियन अपनी दो सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चित कालीन प्रदर्शन कर रहे हैं….
Chhattisgarh News : लेकिन अभी तक कोई सुध नहीं ले रहा है प्रदर्शन करने वालों का कहना है कि पिछले 10 सालों से हम अपनी सेवाएं दे रहे हैं और हमारी केवल दो मांगे हैं…जिसमे प्रमुख मांगे तकनीशियनों से अनुबंध कराने की प्रथा को बंद करना और पूर्व में जिनकी नियुक्ति संविदा में हुआ था
Chhattisgarh News
उसी को आधार मानते हुए सभी तकनीशियनों को संविदा किए जाए और संविदा दर पर वेतन भुगतान किया जाए … लेकिन इसको ना तो हमारे विभाग के अधिकारी और ना ही शासन सुन रही है
जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तब तक हम आंदोलन करते रहेंगे… आगे उन्होंने ओर क्या कुछ कहा देखिए हमारे संवाददाता इम्तियाज अंसारी के साथ बातचीत….
