CG Nikay Chunav Results 2025 : चाय बेचने वाले जीववर्धन चौहान बने रायगढ़ के मेयर, भाजपा को मिली बड़ी जीत
ASIAN NEWS BHARAT – Voice of People
Latest Hindi News, Politics, Crime & Culture from Raipur, Chhattisgarh & India
CG Nikay Chunav Results 2025 : चाय बेचने वाले जीववर्धन चौहान बने रायगढ़ के मेयर, भाजपा को मिली बड़ी जीत
रायगढ़ : CG Nikay Chunav Results 2025 : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जीववर्धन चौहान ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। चाय बेचने वाले जीववर्धन चौहान को जनता ने भारी मतों से जिताकर रायगढ़ नगर निगम की कमान सौपी
भाजपा ने जनवरी 2024 में जीववर्धन चौहान को मेयर पद का प्रत्याशी घोषित किया था। 1996 से भाजपा के सक्रिय सदस्य रहे चौहान करीब तीन दशकों से जमीनी स्तर पर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से भी जुड़े रहे हैं और समाज सेवा के मूल्यों को आत्मसात करते हुए पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारियां निभाई हैं।
जीववर्धन चौहान 6 जनवरी 1979 को जन्मे और उनके पिता स्वर्गीय किशोरी लाल चौहान थे। उन्होंने अपनी जीविका की शुरुआत रायगढ़ के मालधक्का क्षेत्र में चाय और पान की दुकान से की। इसके बावजूद, उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में निरंतर प्रगति की और पार्टी में महत्वपूर्ण पदों तक पहुंचे।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे भाजपा की ऐतिहासिक जीत बताया और कहा कि एक चाय बेचने वाले को जनता ने मेयर बनाकर नई मिसाल कायम की है।
अपनी जीत के बाद चौहान ने कहा,
“जब मुझे बताया गया कि एक चाय बेचने वाले को रायगढ़ मेयर पद का उम्मीदवार बनाया गया है, तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ। मैं संघ, भाजपा और विधायक ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझ जैसे साधारण व्यक्ति को यह मौका दिया।”
जीववर्धन चौहान की यह जीत रायगढ़ नगर निगम में भाजपा की मजबूत पकड़ को दर्शाती है। यह न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि राजनीति में आम जनता के भरोसे की नई मिसाल भी पेश करती है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.