Raipur City News : कमिश्नरेट का कड़ा एक्शन, VIP रोड पर देर रात खुला ‘क्लब मिथ्या’, मैनेजर गिरफ्तार, लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया तेज

Raipur City News : रायपुर। रायपुर में कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बाद पुलिस प्रशासन देर रात तक संचालित हो रहे होटल, बार, पब और क्लबों पर सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में वीआईपी रोड स्थित Club Mithya को निर्धारित समय से अधिक खुला पाए जाने पर पुलिस ने उसके मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही क्लब के गुमाश्ता लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है।
Raipur City News : जानकारी के मुताबिक, कमिश्नरेट लागू होने के बाद सभी होटल, ढाबा, बार, कैफे, पब और क्लब संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे रात 12 बजे तक अनिवार्य रूप से अपने प्रतिष्ठान बंद करें। 15 फरवरी की देर रात तेलीबांधा थाना क्षेत्र में नियमित जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि क्लब मिथ्या रात करीब 12:50 बजे तक संचालित हो रहा था। मौके पर मौजूद मैनेजर फैकी महु (29 वर्ष), निवासी विशाल नगर, तेलीबांधा, नियमों का उल्लंघन करते पाए गए।
Raipur City News : पुलिस ने मैनेजर के खिलाफ धारा 170/125, 135, 3(1) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। इसके बाद इस्तगाशा तैयार कर आरोपी को एसडीएम न्यायालय, रायपुर में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, क्लब मिथ्या पहले भी 1 फरवरी को तय समय से अधिक संचालित पाया गया था। बार-बार उल्लंघन को गंभीर मानते हुए अब उसके गुमाश्ता लाइसेंस को निरस्त करने के लिए प्रतिवेदन तैयार कर वरिष्ठ कार्यालय के माध्यम से संबंधित विभाग को भेजा गया है।


