CG News : गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। पेंड्रा थाना क्षेत्र के पनकोटा गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां शादी में देरी से आहत प्रेमी जोड़े ने अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
CG News : जानकारी के अनुसार, कृष्णा भैना (18 वर्ष) और अनिता भैना (21 वर्ष) के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों विवाह करना चाहते थे और अरपा महोत्सव के सामूहिक विवाह में पंजीयन कराने की कोशिश भी की, लेकिन लड़के की कम उम्र के कारण पंजीयन नहीं हो सका।
CG News : पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों पिछले तीन महीनों से गांव में ही एक घर में लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे। परिजनों ने समझाइश दी थी कि निर्धारित उम्र पूरी होने पर शादी करा दी जाएगी, लेकिन दोनों इस बात से संतुष्ट नहीं हो पाए।
CG News : बताया जा रहा है कि बीती रात पहले युवती ने घर के अंदर फांसी लगा ली। युवक ने उसे नीचे उतारकर परिजनों को सूचना दी, लेकिन कुछ ही देर बाद वह खुद घर के बाहर नीलगिरी के पेड़ पर फंदा लगाकर झूल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दुखद घटना ने परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
