Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : गुटखा माफिया पर शिकंजा, खमतराई से 20 लाख का अवैध माल जब्त

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी में अवैध गुटखा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खमतराई थाना क्षेत्र से करीब 20 लाख रुपए का माल जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद अवैध भंडारण और कालाबाजारी से जुड़े कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Raipur City News : पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट नगर इलाके के एक स्टोरेज रूम में बड़ी मात्रा में गुटखा और तंबाकू का अवैध भंडारण किया जा रहा है। दामों में बढ़ोतरी के बीच कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए रायपुर क्राइम ब्रांच और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई की।

Raipur City News : छापे के दौरान 160 बोरी ‘सितार’ गुटखा और 300 बोरी तंबाकू बरामद की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपए आंकी गई है। पूरी कार्रवाई रायपुर नार्थ के डीसीपी मयंक गुर्जर के नेतृत्व में की गई।

Raipur City News : डीसीपी मयंक गुर्जर ने बताया कि मामले की जानकारी संबंधित विभागों को दे दी गई है और फूड सेफ्टी विभाग के साथ मिलकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019