CG News : कोरबा। जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र में 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान दिलेश्वर कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने दिलेश्वर की पत्नी राजकुमारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर जहर देकर पति की हत्या की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
CG News : परिजनों के अनुसार दिलेश्वर और राजकुमारी पिछले सात वर्षों से रजगामार क्षेत्र में रह रहे थे और उनके दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि बीते करीब डेढ़ साल से पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहा था, जिसकी वजह चरित्र को लेकर आपसी शक बताया गया है। पारिवारिक तनाव के चलते लगभग एक माह पहले दिलेश्वर अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर नवागढ़ थाना क्षेत्र स्थित अपने पैतृक गांव हीरागढ़ चला गया था।
CG News : मृतक के परिजनों का आरोप है कि दोनों के बीच फोन पर अक्सर झगड़े होते थे और राजकुमारी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध थे। इसी कारण उन्होंने आशंका जताई है कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दिलेश्वर को जहर दिया होगा। परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
CG News : रजगामार चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पत्नी व उसके भाई के बयान दर्ज किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


