CG News : निगरानीशुदा बदमाश की हत्या, गैंगस्टर तपन सरकार का भांजा पुलिस हिरासत में, जांच जारी...
दुर्ग। CG News : शहर में गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक निगरानीशुदा बदमाश अवतार मरकाम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर तपन सरकार के भांजे आकाश मजूमदार समेत एक अन्य आरोपी को हिरासत में लिया है। घटना बीती रात जेवरा चौकी क्षेत्र के इंदर ढाबा के पास हुई, जहां नकाबपोश हमलावरों ने अवतार मरकाम पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
CG News : पुराने विवाद का बदला
सूत्रों के अनुसार, हाल ही में जेल से छूटे एक बदमाश ने अवतार मरकाम को धमकी दी थी। बताया जा रहा है कि इसी मामले को सुलझाने के लिए आकाश मजूमदार ने अवतार को इंदर ढाबा बुलाया था। जैसे ही वह वहां पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे नकाबपोशों ने चाकुओं से हमला कर दिया और फरार हो गए।
CG News : पुलिस जांच में जुटी
घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अवतार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शक के आधार पर आकाश मजूमदार समेत एक अन्य को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। जल्द ही इस हत्याकांड का पूरा खुलासा होने की उम्मीद है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
