Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh's first female Agniveer : छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर बनीं फामेश्वरी यादव, रचा इतिहास...

Dev Verma
Chhattisgarhs first female Agniveer : छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर बनीं फामेश्वरी यादव, रचा इतिहास...
X

Chhattisgarh’s first female Agniveer : छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर बनीं फामेश्वरी यादव, रचा इतिहास…

रायपुर। Chhattisgarh's first female Agniveer : छत्तीसगढ़ की 21 वर्षीय फामेश्वरी यादव ने भारतीय सेना में अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस (WMP) के रूप में चयनित होकर नया इतिहास रच दिया है। गरियाबंद जिले की रहने वाली फामेश्वरी छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर बनी हैं, जो पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है।

Chhattisgarh's first female Agniveer : उनकी इस असाधारण उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई देते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ की बेटियों की साहस और देशभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा, "फामेश्वरी ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि राज्य की युवतियों को प्रेरणा देगी और उन्हें सेना सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।"

Chhattisgarh's first female Agniveer : 01 मई से शुरू होगा सैन्य प्रशिक्षण
फामेश्वरी का चयन 24 मार्च 2025 को घोषित परिणामों में हुआ था। अब वे 01 मई 2025 से बेंगलुरु स्थित सेना मिलिट्री पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में अपना प्रशिक्षण शुरू करेंगी। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर ने भी उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया।

Chhattisgarh's first female Agniveer : छत्तीसगढ़ सरकार देगी हर संभव सहयोग
मुख्यमंत्री साय ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार बेटियों के सशक्तिकरण और राष्ट्र सेवा के हर प्रयास में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि फामेश्वरी की यह सफलता नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी और छत्तीसगढ़ की बेटियाँ भविष्य में भी नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019