CG News : मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़ से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एसईसीएल में कार्यरत दिलीप सिंह ने ड्यूटी के दौरान पुराना हाजरी घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
CG News : जानकारी के अनुसार, मृतक दिलीप सिंह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बताया जा रहा है कि वह अपने जीजा की हत्या के मामले में आरोपी था और इस केस में कुछ दिनों बाद कोर्ट का फैसला आने वाला था। इसी तनाव के चलते उसके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है।
CG News : पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिलीप सिंह ने कुछ समय पहले शराब के नशे में अपने जीजा पर कार चढ़ा दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। तभी से वह न्यायिक प्रक्रिया और संभावित सजा को लेकर तनाव में था।
CG News : घटना की सूचना मिलते ही झगराखांड पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के पीछे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


