Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : होली की रात खून से लाल राजधानी, रेलवे ट्रैक के पास युवक पर चाकू से हमला, आरोपी फरार

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। रंगों के त्योहार पर जहां शहर जश्न में डूबा था, वहीं देर रात एक सनसनीखेज चाकूबाजी की घटना ने राजधानी को दहला दिया। रेलवे ट्रैक के पास एक युवक खून से लथपथ हालत में मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

Raipur City News : यह पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घायल की पहचान 22 वर्षीय रोशन ध्रुव, निवासी दुर्ग के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक अचेत अवस्था में पड़ा था और काफी खून बह चुका था। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

Raipur City News : घटना के बाद से हमलावर फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाशी तेज कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा, हालांकि पुलिस अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019