Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : चाचा ने लोहे की पाइप से भतीजे को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime
X

CG Crime : दुर्ग। होली से ठीक पहले जिले के जामुल इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया और चाचा ने अपने ही भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

CG Crime : यह पूरा मामला जामुल के रावणभाटा क्षेत्र का है। सोमवार देर रात आशीष साहू अपने भतीजे हेमंत साहू के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई।

CG Crime : विवाद के दौरान गुस्से में आकर आशीष साहू ने पास में पड़ी लोहे की पाइप उठाई और हेमंत के सिर के पीछे ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से हेमंत जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

CG Crime : घटना की जानकारी मिलते ही जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी चाचा आशीष साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019