Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: बेमेतरा में थाने से रेप का आरोपी फरार, SP ने पूरे थाने को किया सस्पेंड

CG News
X

CG News

CG News: बेमेतरा: जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। थानखम्हरिया थाने में बंद रेप का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक (SP) रामकृष्ण साहू ने सख्त कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। साथ ही, फरार आरोपी की सूचना देने वाले को 5,000 रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।

CG News: आरोपी ने कैसे दिया चकमा?
जानकारी के मुताबिक, रेप के आरोप में पकड़ा गया देवेंद्र यादव थानखम्हरिया थाने में हिरासत में था। गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 3 बजे उसने हथकड़ी से हाथ निकालकर थाने की छत के छज्जे का सहारा लिया और नीचे उतरकर भाग गया। अंधेरे और कूलर की आवाज का फायदा उठाते हुए वह पुलिस की नजरों से बच निकला।

CG News: SP का कड़ा रुख
घटना की जानकारी मिलते ही SP रामकृष्ण साहू ने थानखम्हरिया थाने का दौरा किया और पूरे परिसर की जांच की। जांच के दौरान पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। प्रारंभिक जांच में थाना प्रभारी चंद्रदेव वर्मा, सहायक उप-निरीक्षक भानु प्रताप पटेल, एक प्रधान आरक्षक और दो आरक्षकों की गलती पाई गई, जिसके बाद सभी को निलंबित कर दिया गया।

CG News: पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है और उसकी धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

CG News: क्या है मामला?
यह मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के देवरी गांव से जुड़ा है। एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने देवेंद्र यादव पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की और आरोपी को हिरासत में लिया था। बताया जाता है कि आरोपी देवेंद्र यादव दो बच्चों का पिता है और उसने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाया और उसके साथ रेप किया।

CG News: पुलिस की तलाश जारी
आरोपी के फरार होने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। SP ने सख्त निर्देश दिए हैं कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस टीमें तलाशी अभियान में जुटी हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019