Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Monsoon 2025: केरल में मानसून की एंट्री, भारतीय मौसम विभाग ने किया कंफर्म, 16 साल का टूटा रिकॉर्ड, 20 से अधिक राज्यों में अलर्ट जारी

IMD Rain Forecast
X

Monsoon 2025

Monsoon 2025: नई दिल्ली: भारत में मानसून (Monsoon 2025) ने दस्तक दे दी है। शनिवार, 24 मई को मानसून केरल पहुंच गया। आज (25 मई) तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों में मानसून के पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 जून तक यह मध्य और पूर्वी भारत में प्रवेश करेगा।

Monsoon 2025: 16 साल में सबसे जल्दी आया मानसून
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 16 साल में पहली बार मानसून इतनी जल्दी आया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को केरल, कर्नाटक सहित 20 से अधिक राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Weather Forecast 2025: Skymet Predicts Normal Monsoon for India

Monsoon 2025: इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
IMD ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि की भी संभावना है। कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप भी जारी रहेगा।

Monsoon 2025: 16 साल का टूटा रिकॉर्ड
आमतौर पर मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर करता है। यह 17 सितंबर से लौटना शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह वापस चला जाता है। लेकिन इस बार मानसून ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 2024 में मानसून 30 मई को केरल पहुंचा था, लेकिन 2025 में यह और भी पहले आ गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019