CG News : रायपुर साहित्य उत्सव की वेबसाइट लॉन्च, सीएम साय बोले-लेखक-पाठक संवाद को मिलेगा नया मंच
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की साहित्यिक गतिविधियों को नई दिशा देने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में रायपुर साहित्य उत्सव की आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण किया। यह प्रतिष्ठित साहित्य उत्सव 23 से 25 जनवरी तक रायपुर में आयोजित होगा, जिसमें देशभर से नामचीन साहित्यकार, लेखक, कवि, पत्रकार, समीक्षक और पाठक भाग लेंगे।
CG News : तीन दिवसीय आयोजन के दौरान साहित्य, संस्कृति, सृजनात्मक लेखन, प्रकाशन जगत, युवा साहित्य और नई पीढ़ी के रचनाकारों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श और संवाद के लिए विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे।
CG News : वेबसाइट लॉन्च के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि रायपुर साहित्य उत्सव छत्तीसगढ़ की साहित्यिक और सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि यह मंच लेखक और पाठक के बीच सार्थक संवाद स्थापित करेगा और युवाओं में पढ़ने व लिखने की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करेगा।
CG News : मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ की भूमि लोकसाहित्य, लोककथाओं और समृद्ध मौखिक परंपराओं की ऐतिहासिक धरोहर रही है और रायपुर साहित्य उत्सव राज्य की इस सांस्कृतिक विरासत को देशभर में प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर बनेगा।
CG News : इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कौशल विकास मंत्री खुशवंत साहेब और छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा भी उपस्थित रहे।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


