Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड: सीएम योगी के आदेश पर 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, अब इस तारीख को खुलेंगी पाठशालाएं

UP
X

UP

UP: लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के सभी बोर्डों यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई के कक्षा 12वीं तक के स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

UP: पहले सोमवार से गुरुवार तक छुट्टी घोषित की गई थी, लेकिन शुक्रवार को स्कूल खुले थे। शनिवार को भी तेज ठंडी हवाओं और कोहरे के बीच मौसम ने राहत नहीं दी, जिसके बाद सीएम योगी ने छुट्टी की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव और बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने संबंधित स्कूलों को तत्काल निर्देश जारी किए।

UP: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने के भी आदेश दिए हैं। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की समुचित व्यवस्था, कंबल वितरण और रैन बसेरों में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएम ने स्पष्ट कहा कि किसी भी व्यक्ति को खुले आसमान के नीचे सोने न दिया जाए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019