CG News : रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 7 फरवरी को बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुंचेंगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर राज्य प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
CG News : राष्ट्रपति के बस्तर प्रवास को लेकर आज मंत्रालय में मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में बस्तर पंडुम संभागीय कार्यक्रम के आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, आवागमन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
CG News : मुख्य सचिव ने अधिकारियों को राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर कलेक्टर से जगदलपुर में की जा रही तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही रायपुर कलेक्टर को भी समन्वय एवं व्यवस्थाओं को लेकर विशेष निर्देश दिए गए।
CG News : बैठक में जनसंपर्क एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, गृह विभाग की सचिव नेहा चंपावत, स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


