Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Harshil Kalia Death : शूट से लौट रही थीं हर्षिल कालिया, ‘क्राइम नेक्स्ट डोर’ एक्ट्रेस की कार पलटने से मौत

Asian News
Harshil Kalia Death
X

Harshil Kalia Death

Harshil Kalia Death : जयपुर। ओटीटी सीरीज ‘क्राइम नेक्स्ट डोर’ में नजर आ चुकीं लोकप्रिय एक्ट्रेस, मॉडल और एंकर हर्षिल कालिया की जयपुर में एक भयावह सड़क हादसे में मौत हो गई। मात्र 30 वर्षीय हर्षिल शूटिंग से घर लौट रही थीं, तभी उनकी कार शिप्रा पथ पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

Harshil Kalia Death : हादसे की पूरी घटना

मंगलवार देर रात करीब 11:30 बजे शिप्रा पथ पर हर्षिल कालिया की कार अचानक बेकाबू हो गई और डिवाइडर से जोरदार टक्कर मारकर पलट गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत कार को सीधा किया और घायल हर्षिल को बाहर निकाला। उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके सिर पर गहरी चोट लगी थी, जो मौत की मुख्य वजह बनी। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टक्कर की भयावहता साफ दिख रही है।

Harshil Kalia Death : पुलिस ने शुरू की जांच

जयपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार, सड़क की स्थिति या वाहन की तकनीकी खराबी को लेकर पड़ताल की जा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद हर्षिल का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Harshil Kalia Death : कौन थीं हर्षिल कालिया?

हर्षिल कालिया जयपुर की रहने वाली थीं। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग में करियर शुरू किया। साल 2021 में वे वेब सीरीज ‘क्राइम नेक्स्ट डोर’ में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने कई हिंदी और राजस्थानी म्यूजिक वीडियो में काम किया था। कुछ समय तक वह एक स्थानीय टीवी न्यूज चैनल से भी जुड़ी रहीं। उनके पिता पत्रकारिता से जुड़े हैं और एक अखबार में काम करते हैं।

Harshil Kalia Death : परिवार और इंडस्ट्री में शोक

हर्षिल की अचानक मौत से उनका परिवार, दोस्त और फैंस गहरे सदमे में हैं। उनकी यह असमय विदाई मनोरंजन जगत के लिए बड़ा झटका है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019