Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : शादी की खुशियां बनीं मातम, यात्री बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवक की मौत

CG Accident
X

CG Accident : धमधा। छत्तीसगढ़ के धमधा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों भरे माहौल को पलभर में गम में बदल दिया। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दो लोगों की तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

CG Accident : मृतकों की पहचान नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम गीरोधा निवासी 48 वर्षीय हरिश्चंद्र यादव और बेरला के खमतराई निवासी 35 वर्षीय पीतांबर उर्फ भोले के रूप में हुई है। दोनों बरहापुर से धमधा की ओर एक शादी में जा रहे थे, तभी रास्ते में लक्ष्मी ट्रेवल्स की तेज रफ्तार बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

CG Accident : हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019